Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिर आया नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामला, गोरखपुर से रक्सौल के रास्ते नेपाल ले जाने की तैयारी थी.

 
दिनांक 19.02.2022 दिन शनिवार, लगभग 5 बजे के आस-पास एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पैक्टर मनोज कुमार शर्मा को सूचना मिली कि बस स्टैंड नहर चौक के पास नाबालिग लड़की को उसकी इच्छा के विरुद् दबाव में ले कर नेपाल ले जाने की कोशिश हो रही है. ए.एच.टी.यू प्रभारी श्री शर्मा अपनी टीम के साथ तुरन्त उक्त स्थान पर पहुंचे और 2 नाबालिग लड़कियों और एक व्यक्ति को कब्जे में लिया तथा सूचना पर प्रयास(एन.जी.ओ) की ए.पी.ओ. श्रीमती आरती कुमारी भी शीघ्र बस स्टैंड पर पहुंची.
जब सयुंक्त टीम ने तीनों से पूछताछ की, तो सामने आया कि उनमे लड़की को धोखे से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से लाया गया था और उसे नेपाल ले जाने की तैयारी थी, किन्तु लड़की को जैसे ही संदेह हुआ तो उसने अपने घर वालों को फ़ोन से बताया कि उसे उत्तर प्रदेश से बहुत दूर लाया गया है तो घर वालों ने उसे वहीँ रुकने और सहायता मांगने  की बात कही और जो तुम्हेँ कहीं ले जाने के चक्कर में हैं उनके साथ मत जाना. बस लड़की ने मदद मांगी और सीनियर इंस्पैक्टर मनोज कु० शर्मा के नेटवर्क से उन्हें सूचना मिल ही गयी और उसके बाद लड़की को “एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल” द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया तथा दोनों नाबालिग लड़कियों व् ले जा रहे व्यक्ति को थाना रक्सौल में पुलिस हिरासत में सौंपा दिया गया.
सीनियर इंस्पैक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में मानव तस्करों ने ऐसे नाबालिगों को तैयार कर रखा है जो नाबालिग बच्चों से दोस्ती कर उन्हें मानव तस्करों के बताये स्थानों तक लाने के बाद कमीशन पाते हैं. साथ ही रक्सौल के सभी नागरिकों से अपील भी कि मानव तस्करों के जाल में कोई फंसता दिखे तब मानव तस्करी रोधी ईकाई रक्सौल के कंट्रोल रूम का नंबर +91-6255226056 पर काल अवश्य करें.
इस रेस्क्यू में ए.एच.टी.यू टीम प्रभारी सीनियर इंस्पैक्टर मनोज कु० शर्मा के साथ अन्य सहयोगी रहे, उप-निरीक्षक नेहा सिंह सहायक उप-निरक्षक परिश्वर मुशाहारी, आरक्षी नीतू कुमारी आरक्षी कविता वर्मा, आरक्षी रामलाल बाज्या तथा प्रयास(एन.जी.ओ) रक्सौल से आरती कुमारी व स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष का भी बहुत सहयोग रहा.  सीमा प्रतिनिधि 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *