एमसीसी अनुमोदन के लिए संसद् में पेश करने के लिए सत्ताधारी गठबंधन के बीच सहमति
काठमांडू, २० फरवरी । अमेरिकी सहयोग परियोजना ‘एमसीसी’ अनुमोदन के लिए संसद् में पेश करने के लिए सत्ताधारी गबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच सहमति बनी है । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि आज सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न सत्ताधारी गबंधन में आवद्ध शीर्ष नेताओं के बैठक ने यह निर्णय हुआ है ।
जसपा अध्यक्ष यादव ने बैठक के बाद कहा कि आज के लिए तय संसद् बैठक में एमसीसी सम्झौता पेश की जाएगी, इसके लिए सत्ताधारी दलों के बीच सहमति बनी है । संसद् बैठक से पूर्व प्रतिनिधिसभा कार्य व्यवस्था परामर्श समिति बैठक होने जा रहा है । बैठक द्वारा एमसीसी को संसद् में पेश करने के लिए कार्यसूची में रखा जाएगा ।
सत्ताधारी दलों में से एक नेकपा माओवादी केन्द्र के नेताओं ने भी कहा है कि अब एमसीसी को संसद् में ही ले जाकर विचार–विमर्श की जाएगी । इसको पास करना है या वापस करना है, संसद् से ही निर्णय हो जाएगा । इसीतरह दूसरे सत्ताधारी दल नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी ने कल ही एमसीसी को संसद् में पेश करने के लिए निर्णय किया था ।

