अर्थमन्त्री शर्मा संसद् में पेश कर रहे हैं एमसीसी सम्झौता

काठमांडू, २० फरवरी । अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) आज प्रतिनिसभा बैठक में पेश होने जा रहा है । संघीय संसद् द्वारा जारी सूचना अनुसार अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा की ओर से एमसीसी को संसद् में पेश किया जा रहा है ।
सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा द्वारा आग्रह होने पर आयोजित कार्य व्यवस्था परामर्श समिति बैठक ने आज ही एमसीसी को संसद् में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है । लेकिन आज ही सुबह पूर्व अर्थमन्त्री शर्मा ने कहा था कि एमसीसी को उनकी ओर से पेश नहीं किया जा रहा है ।

