एमसीसी पेश संबंधी निर्णय में माओवादी संबंद्ध ३ सांसदों की लिखित असहमति
काठमांडू, २० फरवरी । प्रतिनिधिसभा कार्य व्यवस्था परामर्श समिति ने अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) को प्रतिनिधिसभा बैठक में पेश करने का निर्णय लिया है । लेकिन इस निर्णय में नेकपा माओवादी केन्द्र संबंद्ध ३ सांसदों ने लिखित असहमति व्यक्त किया है ।
माओवादी केन्द्र के प्रमुख सचेतक देव गुरुङ, नेतृ जयपुरी घर्ती और रेखा शर्मा ने सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा को संयुक्त पत्र लिखते हुए एमसीसी पेश संबंधी निर्णय में असहमति व्यक्त किया है । पत्र में कहा गया है कि एमसीसी के संबंध में राष्ट्रीय सहमति कायम नहीं हुआ है, संशोधन और परिमार्जन की सुनिश्चितता भी नहीं है और संसद् भी अवरुद्ध है, ऐसी अवस्था में एमसीसी सम्झौता को संसद् में पेश करने का जो निर्णय हुआ है, इसके प्रति गम्भीर असहमति है ।
स्मरणीय है, आज सुबह पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के ही सहभागिता में सम्पन्न सत्ताधारी गठबंधन बैठक ने एमसीसी को संसद् में पेश करने का निर्णय लिया था ।

