एमसीसी संसद् में पेश नहीं होना चाहिए, जबरजस्त हो जाता है तो विपक्ष में मतदान करेंगेः पौडेल

काठमांडू, २० फरवरी । सत्ताधारी पाँच दलीय गठबंधन में आबद्ध राष्ट्रीय जनमोर्चा ने कहा है कि एमसीसी संसद् में पेशा होना ही नहीं चाहिए, अगर जबरजस्त पेश किया जाता है तो जनमोर्चा पार्टी उसके विपक्ष में मत देगी ।
नेतृ दुर्गा पौडल ने कहा है कि एमसीसी सम्झौता में उल्लेखित बुँदा नेपाल के हित में नहीं है, इसीलिए अन्य सांसदों को भी इसके विपक्ष में मतदान करना चाहिए । इसके लिए उन्होंने अन्य राजनीतिक दल आवद्ध सांसदों को भी आग्रह किया है ।
स्मरणीय है, आज सुबह सम्पन्न सत्ताधारी ५ दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक में जनमोर्चा को निमन्त्रणा भी नहीं की गई थी ।

