पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बृद्धि वापस करने की मांग प्रभु साह ने कीं

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यों में अप्रत्याशित बृद्धि का पूर्व मंत्री तथा एमाले के बरिष्ठ नेता प्रभु साह ने पुरजोर बिरोध किया है तथा सरकार से अविलंब वापस करने की मांग की है। अगर सरकार मूल्य बृद्धि वापस नहीं लेती है तो इसके लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है इस सरकार में नेपाली जनता महंगाई की दंश झेल रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा हैं कि जव तक सभी नेपाली जनता का कोविड का दोनो टीका नहीं लग सका है। एक लाख टीका का गवन हुआ है।

