Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संगठन मजवूती के लिए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की वैठक संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो की बिशेष उपस्थित में धनुषा क्षेत्र नंबर तीन के जटही में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को संपन्न हुयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भूलाकर कार्यकर्ता पार्टी के संगठन में जुट जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान में भी ध्यान दें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का वलिदान बेकार नहीं जाएगा। आज मधेश प्रदेश बना है इसमें मधेशियों के संघर्ष का नतीजा है। लेकिन मधेश नाम तभी सार्थक होगा जव 22जिला का समान विकास होगा। लोसपा इस मुद्दा से पीछे नहीं हटा हैं। वैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा बिधायक परमेश्वर साह, संजय कुमार सिंह, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के उप मेयर रीता कुमारी मिश्र, मनोज चौधरी, संजय चौधरी, अनिल महासेठ, जिला समन्वय समिति के उप सभापति दीपेन्द्र झा युवा नेता मनोज कुमार साह सहित कई स्थानीय नेता तथा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढें   कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर आशंका

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com