Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब एमसीसी पास हो जाएगाः प्रधानमन्त्री देउवा

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २० फरवरी । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने दावा किया है कि अब अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) प्रतिनिधिसभा (संसद) से पास होनेवाला है । आज संसद् में एमसीसी टेबल होने के बाद उन्होंने संचारकर्मियों से संक्षिप्त रुप में कहा– ‘अब पास हो जाएगा ।’
आइतबार आयोजित संसद् बैठक में अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा की ओर से सूचना प्रविधि तथा संचारमन्त्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने सम्झौता को संसद् में टेबल किया था । एमसीसी परियोजना संसद् में टेबल करते वक्त संसद् अवरोध में क्रियाशील प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले उक्त प्रक्रिया में शामील नहीं हुई । लेकिन नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के कुछ सांसद् नारेबाजी भी कर रहे थे ।
संसद् में एमसीसी टेबल करने के बाद सरकार के प्रवक्ता भी रहे मन्त्री कार्की ने कहा कि एमसीसी के कारण नेपाल की सार्वभौमिकता के साथ किसी भी प्रकार की सम्झौता होनेवाला नहीं है । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सरकारों के ही अविछिन्न उत्तराधिकारी है । उन्होंने कहा– ‘वर्तमान सरकार अविछिन्न उत्तराधिकारी सरकार है, तत्कालीन अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा की ओर से संसद् में पेश सम्झौता ही अनुमोदन के लिए आज टेबल हुआ है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com