जीव नाथ चौधरी संयोजक नियुक्त

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर नेपाली कांग्रेस के भ्रातृ संगठन नेपाल सांस्कृतिक संघ ने मैथिली बिकास कोष के अध्यक्ष तथा जीव नाथ चौधरी को को मधेश प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। नेपाल सांस्कृतिक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष तीर्थ बहादुर थापा की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में जीव नाथ चौधरी को मधेश प्रदेश संयोजक का पत्र निर्गत किया गया। पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि, मधेश प्रदेश के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव सहित कई नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने जीवनाथ चौधरी को फोन से तथा व्यक्तिगत तौर पर मिलकर बधाई दी है।


