Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी नेपाल के हित में है जनता को समझाना आवश्यक : डॉ शेखर कोइराला

 


माला मिश्रा बिराटनगर ! नेपाली कांग्रेस का बरिष्ठ नेता डॉ शेखर कोइराला ने एमसीसी के बारे में गलत प्रचारबाजी होने की बात कही है। उन्होनो कहा है इस बारे में जनता को स्पष्ट जानकारी देनाआवश्यक है । श्री कोइराला ने कहा
एमसीसी नेपाल के हित में है यह बात जनता को समझाना आवश्यक हैं।
कहा विकास निर्माण और नेपाल में गरीबी कम करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना एमसीसी परियोजना का प्रमुख लक्ष्य है । इस परियोजना में आने वाले समय में अमेरिकी या विदेशी किसी भी अन्य सेना के आने का उल्लेख नहीं किया गया है ।
एमसीसी 63 अरब की परियोजना की वजह से इस परियोजना का उद्देश्य नेपाल में ट्रांसमिशन लाइन के विस्तार के साथ सड़क और पूर्व आधार के निर्माण को बढ़ावा देना है ।
उन्होंने कहा कि कई नेता एमसीसी पास करना पड़ेगा कहकर हस्ताक्षर किया ,पत्र भेजा उसके बाद उसी दल के नेताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपने कार्यकर्ता को लगवाया । ऐसी ही प्रवृत्तियों के कारण देश समस्याओं से घिरा है ।
10 ,12 वर्ष से नेपाल में प्रवेश मिलने वाले एमसीसी के विषय में सरकार में रहने वाली पार्टी ने अमेरिकन सरकार के सामने स्पष्ट रूप से अपनी बात न कह पाने की वजह से आज यह समस्या उत्पन्न हुई है ।
डॉक्टर कोइराला ने कहा अनुदान के नाम पर मिलने वाली सभी चीजों को लेने के पक्ष में मैं नहीं हूं।
नेपाल सार्वभौमिक देश है नेपाल की छवि अंतरराष्ट्रीय जगत में बहुत ऊंची है डॉक्टर कोइराला ने कहा हमें किसी भी देश की गुलामी करते रहने की आवश्यकता नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com