Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी को लेकर सत्ताधारी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ मिल रहे हैं कांग्रेस नेता पौडेल

 
रामचन्द्र पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल सत्ताधारी दलों के शीर्ष नेताओं से भेटवार्ता कर रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल और जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ नेता पौडेल अलग–अलग ही भेटवार्ता कर रहे हैं ।
बताया गया है कि संसद् मे टेबल की गई अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) और सत्ता गठबंधन संबंधी विषयों को लेकर भेटवार्ता में विचार–विमर्श होनेवाली है । विशेषतः नेता पौडेल एमसीसी को संसद् से पारित करने के लिए और सत्ता गठबंधन कायम रखने के लिए सत्ताधारी दलों के शीर्ष नेताओं से आग्रह करनेवाले हैं
स्मरणीय है, एमसीसी सम्झौता संसद् में पेश होने के बाद तीनों शीर्ष नेताओं ने कहा है कि वे लोग एमसीसी के विपक्ष में मतदान करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *