Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा नेता बर्तौला द्वारा पार्टी परित्याग

 
राजाराम बर्तौला, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के केन्द्रीय सदस्य राजाराम बर्तौला पार्टी परित्याग किया है । पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल थापा पक्षधर बर्तौला ने राप्रपा की साधारण सदस्यता भी त्याग किया है ।
अपने इस्तिफा में उन्होंने कहा है कि पार्टी के भीतर चरम विकृतियां है, जिसके चलते पार्टी महाधिवेशन में निर्मला निवास की ओर से हुई हस्तक्षेप में कोई भी छानबिन नहीं हुई है और पार्टी के भीतर सौद्धान्तिक एवं वैचारिक विचलन भी है । बर्तौला का कहना है कि ऐसी अवस्था में पार्टी के भीतर रहने का नैतिक आधार नहीं है ।
स्मरणीय है, बर्तौला वही नेता है, जो कमल थापा उपप्रधानमन्त्री रहते वक्त उनके स्वकीय सचिव थे । प्राप्त सूचना अनुसार बर्तौला कमल थापा नेतृत्व में रहे राप्रपा नेपाल प्रवेश करने की तैयारी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *