घर के फ्लोर से गिरने से वृद्ध की मौत
भक्तपुर, २१ फरवरी । भक्तपुर जिला स्थित सल्लाघारी में एक वृद्ध की घर के फ्लोर से गिरने से मौत हो गई है । सल्लाघार स्थित यातायात कार्यालय के पास में ही रहनेवाले ७८ वर्षीय दीपकुमार भुसाल अपने ही घर के प्रथम फ्लोर से सोमबार सुबह अचानक गिर गए थे । गम्भीर घायल भुसाल को उपचार के लिए पास में ही स्थित डा. ईवामुरा अस्पताल पहुँचाया गया था ।
उपचार के दौरान ही भुसाल का निधन हो गया है । महानगरीय पुलिस कार्यालय भक्तपुर ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसधान हो रहा है ।

