१० दिनों के भीतर विभाग गठन करने का निर्णण
काठमांडू, २१ फरवरी । नेकपा एमाले ने निर्णय किया है कि आगामी १० दिनों के भीतर पार्टी में सम्पूर्ण विभाग गठन किया जाएगा । पार्टी की १०वें महाधिवेशन के बाद केन्द्रीय नेताओं को प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन अभी तक विभाग गठन नहीं हुआ है ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में पार्टी महासचिव शंकर पोखर की उपस्थिति में आयोजित विभागीय प्रमुखों सम्मिलित बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । बताया गया है कि तत्काल के लिए ९ सदस्यी विभाग बनाया जाएगा । नेकपा एमाले के भीतर ३३ केन्द्रीय विभाग है । तत्काल के लिए विभाग को सचिव के साथ ९ सदस्यीय बनाया जाएगा । लेकिन बाद में ३५ सदस्यीय बनाने की तैयारी है ।

