सत्ताधारी दलों की सहयोग से ही एमसीसी परियोजना संसद् से पास हो जाएगाः डा. महत

काठमांडू, २१ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डा. प्रकाशशरण महत ने दावा किया है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) अब संसद् से सहज ही पास होने जा रहा है । उनका कहना है कि इसके लिए सत्ताधारी गठबंधन में आबद्ध दलों से ही सहयोग मिलनेवाला है ।
सोमबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवक्ता डा. महत ने कहा– ‘जिस तरह सत्ताधारी गठबंधन के ही सहयोग से ी एमसीसी संसद् में टेबल हो गया है, अब उसी तरह संसद् से भी पास हो जाएगा, विश्वास है कि अनुमोदन के लिए गठबंधन में आबद्ध दलों का ही सहयोग रहनेवाला है ।’
डा. महत ने कहा है कि एमसीसी अनुमोदन के लिए सत्ताधारी दलों के साथ विचार–विमर्श चल रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘किस तरह सहयोग करते हैं, वह तो अभी पता नहीं है । लेकिन पास ना होने की संभावन नहीं है ।’
स्मरणीय है, फाल्गुन १२ गते के लिए संसद् बैठक तय है । लेकिन सत्ताधारी दल नेकपा माओवादी केन्द्र और नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेताओं का कहना है कि वे लोग एमसीसी सम्झौता के विपक्ष में मतदान करनेवाले हैं ।

