Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडो नेपाल टी 20 मिल्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता 4 मार्च से बिराटनगर के रानी में !

 

माला मिश्रा बिराटनगर !1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी स्थित ऐतिहासिक बिराटनगर जुट मिल मैदान में इंडो नेपाल टी 20 मिल्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 मार्च से किया गया है । आयोजक मिल्स क्रिकेट क्लब एन्ड एकेडमी बिराटनगर में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दिया है । प्रतियोगिता में नेपाल भारत का कुल 16 टीम भाग लेगा ।नक आउट आधार में कराए जा रहे प्रतियोगिता में जोगबनी क्रिकेट क्लब , कटिहार क्रिकेट क्लब , पूर्णिया क्रिकेट क्लब , कानपुर क्रिकेट क्लब भाग ले रहा है । उपरोक्त जानकारी पत्रकार वार्ता में टूर्नामेंट का अध्यक्ष मुरली चौधरी , सलाहकार अरबिन्द ठाकुर ने
बताया प्रतियोगिता में काठमांडु ,भैरहवा , जनकपुर , सिरहा , सुनसरी तथा झापा का दो और बिराटनगर का पांच टीम खेलेगा । प्रतियोगिता में विजय टीम को 1 लाख 11 हजार नेपाली नगद व शील्ड तथा उप विजेता टीम को 51 हजार नेपाली नगद और शील्ड दी जाएगी । इसके अलावा प्रत्येक दिन का खेल में मैन ऑफ दी मैच को 21 सौ नगद और ट्राफी दी जाएगी ।
इसी प्रकार मैन ऑफ दी सीरीज को 15 हजार ,उत्कृष्ट बैट्समेन को 10 हजार , फेयर प्ले एवार्ड 5 हजार और ट्राफी दिया जाएगा । आयोजक के अनुसार प्रतियोगिता में नेपाली 18 लाख रुपीए का खर्च आएगा । प्रतियोगिता 4 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा । प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट का उपाध्यक्ष राजन राज वाना ,प्रशिक्षक महेश रिजाल , सलाहकार अरबिन्द ठाकुर , संदीप तमांग मौजूद थे !

यह भी पढें   प्रधानमंत्री ने कहा - खुद लेंगे निर्णयगृह मंत्री सुधन गुरुङ, मंत्रिपरिषद् बैठक में उठे सवाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *