Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस के हमले से यूक्रेन में भारी तबाही,पहले दिन 137 लोग मारे गए

 

लड़ाई के पहले दिन 137 लोग मारे गए हैं,रूस के हमले से यूक्रेन में भारी तबाही मची है। । माना जा रहा है कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। एएफपी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया गया है।

वहीं, गुरुवार को यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी और 169 के घायल होने की जानकारी दी। ल्याशको ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं, ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

रूसी सेना ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा किया
रूसी सेना ने गुरुवार को उत्तरी यूक्रेन में पिपरियात शहर के पास चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर नियंत्रण कर लिया। रूसी संसद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चेर्नोबिल पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर नियंत्रण करने का मतलब यह है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से मात्र 100 किलोमीटर दूर है।
बाइडेन ने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर आक्रमणकारी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को चुना। उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी बलों के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी बलों को भेजने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com