Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस के कई शहरों में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन,1,728 लोगों को लिया गया हिरासत में

 

रूस के अलग-अलग शहरों में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में शामिल 1,728 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और सुदूर पूर्वी साइबेरियाई शहर नोवोसिबिर्स्क सहित 53 शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर युद्ध के प्रति अपना असंतोष जताया।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में अलग-अलग आकार के विरोध प्रदर्शन देखे जा सकते हैं। इनमें सेंट पीटर्सबर्ग और मॉस्को में सैकड़ों लोगों से लेकर मध्य रूस के चेल्याबिंस्क जैसे छोटे शहरों में कुछ लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। मॉस्को में 900 से अधिक लोगों को कथित रूप से हिरासत में लिया गया है। ऑनलाइन पोस्ट किए गए फुटेज में भारी हथियारों से लैस पुलिस सड़कों पर तैनात दिखाई दे रही है।

यह भी पढें   प्रेम मनुष्य के जीवन का वह आधार है, जिसकी कोई सीमा नहीं : बिमल सरार्फ

‘बहादुर लोग हैं प्रदर्शनकारी’
कार्नेगी रिसर्च इंस्टिट्यूट के सीनियर फेलो और रूसी मामलों के जानकार पॉल स्ट्रोन्स्की ने कहा कि कई रूसी भयभीत हैं। हालांकि, इसे लेकर बड़े पैमाने पर ओपिनियन पोल की जरूरत है। उन्होंने कहा, “यह एक संकेत है कि लोग युद्ध नहीं चाहते हैं। फिर भी रूस में सत्तावाद के स्तर को देखते हुए कह सकते है कि प्रदर्शनकारी बहादुर लोग हैं।”

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com