आज संसद् बैठक, सत्ता गठबंधन तोड़कर एमाले की सहयोग में एमसीसी पास करने की प्रयास में प्रधानमन्त्री

काठमांडू, २५ फरवरी । अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) संबंधी विचार–विमर्श के लिए आज प्रतिनिधिसभा (संसद्) बैठक होने जा रहा है । कल बिहिबार के लिए तय बैठक अंतिम समय में स्वयम् प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के पहल में स्थगित हो गया था । बताया गया है कि एमसीसी सम्झौता फेल बनाने की सूचना प्राप्त होने के बाद प्रधाानमन्त्री स्वयम् ने बैठक को स्थगित किया है । स्थगित बैठक आज अपरान्ह १ः३० बजे के लिए फिर तय हुआ है ।
उसके बाद जारी राजनीतिक दौड़धूप में सत्ता समीकरण को तोड़कर भी प्रधानमन्त्री एमसीसी पास करने की प्रयास में हैं । बताया गया है कि एमसीसी पास करने के लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली भी तैयार हैं । लेकिन एमाले की ओर से प्रस्तुत कुछ शर्तों के कारण औपचारिक सहमति नहीं बनी है । नेपाली कांग्रेस निकट स्रोत का कहना है कि एमाले के साथ सकारात्मक पहल हो रहा है ।
प्राप्त सूचना अनुसार प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली की ओर वर्तमान सत्ता गठबंधन भंग करने के लिए कहा गया है । एमसीसी पास करने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा इस शर्त को स्वीकार करने के लिए भी मानसिक रुप में तैयार हो चुके है । संसद् बैठक से पूर्व कांग्रेस–एमाले के बीच एक सहमति होने की संभावना है । अगर सहमति बन जाती तो वर्तमान सत्ता गठबंधन टूट जाएगी । प्राप्त सूचना अनुसार वर्तमान सरकार में शामील कुछ मन्त्रियों को हटाकर प्रधानमन्त्री देउवा इसका संकेत देने जा रहे हैं ।

