Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेन्द्र नारायण निधि की 100वीं जयन्ती पर जनकपुरधाम में कार्यक्रम आयोजित

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस के संस्थापक सदस्य तथा महामंत्री तथा जलस्त्रोत मंत्री रह चुके स्व. महेन्द्र नारायण निधि की 100वीं जयन्ती जनकपुरधाम में मनाया गया। जयन्ती के अवसर पर मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. महेन्द्र नारायण निधि नेपाल के गांधी थे। प्रजातंत्र स्थापना के लिए गणेश मान सिंह, विशेश्वर प्रसाद कोईराला, सुवर्ण शमशेर सिंह जैसे नेताओं के साथ राजतंत्र को समाप्त करने के लिए तराई में गुरिल्ला संगठन वनाकर लड़ते हैं। राजशाही के क्रूरता से बचने के लिए बनारस, दरभंगा, कोलकाता में नेपाली कांग्रेस के संगठन के लिए काम करते रहे। महेन्द्र नारायण निधि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बढचढ कर भाग लिए। कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के सह महामंत्री महेन्द्र यादव, केन्द्रीय सदस्य राम कृष्ण यादव, भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव, पूर्व सांसद महेन्द्र मिश्र सहित नेपाली कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के तीन नेताओं के बीच भेटवार्ता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *