मौलापुर में मधानी यज्ञ की तैयारी शुरु, पूर्व प्रधानमंत्री ओली करेंगे उद्घाटन फोटो सहित
नेपाल के सवसे प्राचीन महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर मधानी यज्ञ की तैयारी शुरु, पूर्व प्रधानमंत्री ओली करेंगे उद्घाटन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के मौलापुर नगर पालिका के पतौरा में अवस्थित पुरातात्विक महादेव मंदिर मधानी यज्ञ कुछ देर में शुरु होगा। नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली इस महायज्ञ का उद्घाटन करेंगे।महा शिव रात्रि के अवसर पर भारत तथा नेपाल से एक लाख से अधिक श्रध्दालु पहुंच चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली एक जन सभा का भी संबोधित करेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस के लिए भव्य मंच वनाया गया है। महा शिव रात्रि के अवसर पर आयोजित मेला तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के आगवन को लेकर जिला प्रशासन रौतहट ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय स्वयंसेवक भी तैनात किए गए हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मॉनिटरिंग मौलापुर नगरपालिका के मेयर मिरा कुमारी शाह तथा पूर्व मंत्री तथा नेकपा एमाले के स्थायी सदस्य प्रभु साह कर रहे हैं।



















