कैलाली करागार में एक कैदी की मृत्यु
कैलाली, ५ मार्च । कैलाली जिला स्थित कारागार में रहे एक कैदी की मृत्यु हुइ है । मरनेवाले व्यक्ति हैं– घोडाघोडी नगरपालिका–३ निवासी २० वर्षीय श्याम बहादुर थापा मगर । कारागार प्रशासन के अनुसार थापामगर लागू औष मुद्दा में पुर्पक्ष के लिए कैद जीवन जी रहे थे ।
जेलर नरबहादुर थापा ने कहा है कि अभियुक्त थापामगर दो महीनों से बीमार थे । उनको फाल्गुन १९ गते सेती प्रादेशिक अस्पताल भर्ती की गई थी । आईसीयू में उपचार के दौरान शुक्रबार रात उनका निधन हो गया है ।

