Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. १ का नाम कोशी रखने के लिए ओली ने दिया सुझाव

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

झापा, ५ मार्च । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपशीर्मा ओली ने प्रदेश नं. १ का नाम कोशी रखने के लिए सुझाव दिया है । प्रेस चौतारी नेपाल प्रदेश नं. १ द्वारा आज बिर्तामोड में आयोजित प्रथम अधिवेशन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा सुझाव दिया है ।
अध्यक्ष ओली ने कहा कि कोशी नदी मानव सभ्यता से भी पूर्व का है । उनका मानना है कि पुरानी सभ्यता और परम्परा कोशी नदी के साथ जुड़ा हुआ है, इसीलिए प्रदेश नं. १ का नाम कोशी रखेंगे तो सबसे उपर्युक्त है । उन्होंने कहा कि यहां धर्म, ज्ञान, संस्कृति, सभ्यता और परम्परा जुड़ा हुआ है । अध्यक्ष ओली ने यह भी कहा कि जातीय पहचान से कई बेहत्तर सभ्यता की पहचान है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसीलिए किसी भी भ्रम में पड़ने की जरुरत नहीं है, इस प्रदेश का नाम कोशी प्रदेश रखते हैं तो बेहत्तर है ।’
अध्यक्ष ओली ने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में एमाले के साथ अकेले ही चुनावी प्रतिस्पर्धा करने का हिम्मत आज किसी भी पार्टी में नहीं है । उनका कहना है कि सत्ताधारी गठबंधन में जो पाँच दल आबंद्ध हैं, उसी में से एक नेपाली कांग्रेस भी है, जिसके पास एमाले से अकेल लडने की हिम्मत नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *