Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् अवरोध जारी रहता है तो मार्गशीर्ष से पहले ही संसदीय चुनाव की संभावनाः थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ मार्च । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा ने कहा है कि नेकपा एमाले के कारण जारी संसद् अवरुद्ध अगर निरन्तर रहती है तो आगामी मार्गशीर्ष से पहले ही संसदीय चुनाव होने की संभावना है । यद्यपि स्थानीय चुनाव आगमी वैशाख ३० में ही होने का दावा उन्होंने किया । नेपाली कांग्रेस संबंद्ध निजामती कर्मचारी संगठन द्वारा आयोजित अधिवेशन को आज काठमांडू में सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए महामन्त्री थापा ने कहा– ‘अगर संसद् इसतरह ही अवरुद्ध रहता है तो, नेकपा एमाले की ओर से संसद् का उपहास जारी रहता है तो आगामी संसदीय चुनाव मार्गशीर्ष महीना अथवा उससे पहले, कभ होता है मुझे नहीं पता ।’ लेकिन उनका कहना है कि ऐन–कानून अनुसार भी आगामी वैशाख ३० गते ही हस्थानीय चुनाव करना होगा ।
इसीतरह महामन्त्री थापा ने कहा कि वि.सं. २०७४ साल में कांग्रेस को चुनाव में पराजित होना पड़ा, तब भी ५ साल के लिए स्थीर सरकार के पक्ष में नेपाली कांग्रेस रही । उन्होंने आगे कहा– ‘वि.सं. २०७९ साल में कम्युनिष्ट पार्टी को ही निर्वाचन करना चाहिए था । लेकिन उन लोगोंने अपने ही घर में आग लगाया, जिसके चलते आज कांग्रेस सरकार में हैं ।’ उनका कहना ही कि कम्युनिष्ट पार्टी के कारण ही आज जनता को स्थिर सरकार नहीं मिली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *