Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीलंका में होने वाले खेल के लिये नेपाली खेलाडियो की बिदाई

 

नेपालगन्ज/ पवन जायसवाल, फागुन २१ गते ।श्रीलंका में होन जा रहे खेल में नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टोली को बिदाई किया गया है । फाल्गुन २० शुक्रवार को क्यान ने आयोजन किया बिदाई कार्यक्रम में युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने अफिसियल, प्रशिक्षक तथा खेलाडी सहित की टीम को बिदाई किया है ।

इसी मार्च ७ से ११ तक श्रीलंका में अभ्यास खेल खेलने के लिये नेपाली क्रिकेट टीम आइसिसी विश्वकप लिग–२ त्रिकोणात्मक ओडिआई सिरिज खेल्न मार्च १४ में श्रीलंका से सीधा  युएई जाने की तालिका रही है । उसी प्रयोजन के लिये नेपाली शनिवार सुबह श्रीलंका तर्फ प्रस्थान किये है नेपाल क्रिकेट संघ (क्यान) ने जनाया है ।

यह भी पढें   राप्रपा ने मांगी अपने तीनों सांसदों से स्पष्टीकरण

खेलाडियों को बिदाई करते हुये मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन के लिये शुभकामना दिया । क्रिकेट से राज्य ने अधिक अपेक्षा किया है बताते हुये महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने उत्कृष्ठ नतिजा आने में एकदम निश्चिन्त हूँ बताया ।

नेपाल क्रिकेट टीम के मुख्य प्रशिक्षक पुबुदु दासानायेके ने नेपाल के लिये अब की चुनौती के मतलब एक दिवसीय मान्यता को बचाना है बताया । टीम के कप्तान सन्दीप लामिछाने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये तयारी अच्छी रही है और श्रीलंका में  होने जा रही अभ्यास खेल ने थप तयारी में मद्दत मिलेगी बताया ।

यह भी पढें   अमेरिकी नौसेना एयर-टू-एयर मिसाइल का परीक्षण कर रही

शुक्रवार बिदाई किया गया टीम में सन्दीप लामिछाने (कप्तान), ज्ञानेन्द्र मल्ल, दिपेन्द्र सिंह ऐरी, कुशल भुर्तेल, आरीफ शेख, आसीफ शेख, कमल सिंह ऐरी, विवेक यादव, सागर ढकाल, पवन सर्राफ, करण केसी, विनोद भण्डारी, रोहित कुमार पौडेल, सोमपाल कामी, बिक्रम सोब और भीम शार्की रहें है । इसी तरह मुख्य प्रशिक्षक पुबुदु दशानायाके, सहायक प्रशिक्षक प्रकाश शर्मा, म्यानेजर कैलाश विष्ट, फिजियो बिक्रम न्यौपाने, एनालिस्ट रमण शिवाकोटी और ट्रेनर राज शर्मा समेत श्रीलंका गयें है । वह बिदाई कार्यक्रम में क्यान के कार्यवाहक सचिव प्रशान्त विक्रम मल्ल, कोषाध्यक्ष रोशन सिंह लगायत की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com