Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरपुर एसएसबी के शहीद जवानों के याद में किर्केट टूर्नामेंट का आयोजन, उद्घाटन मैच बाथनाहा की टीम जीती।

 

बीरपुर से लौटकर माला मिश्रा बिराटनगर । नगर पंचायत बीरपुर क्षेत्र स्तिथ ऐतिहासिक हवाई अड्डा मैदान में रविवार दिनांक 6 मार्च से एसएसबी के 3 शहीद जवान यथा अमोल पाटिल, महेंद्र बोपचे एवं परशुराम सवर की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का एक सफल शुरुआत किया गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसबी 45 वीं बटालियन के अधिकारी शैलेश कुमार सिंह, जीत सिंह, प्रभाकर ठाकुर के साथ मिलकर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा दिप प्रज्वलित कर तथा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर किया गया।
उद्घटान मैच के प्राम्भ होने से पूर्व एसएसबी 45वीं बटालियन के अधिकारी शैलेश कुमार सिंह, जीत सिंह, प्रभाकर ठाकुर, घनश्याम पासवान तथा विपुल कुमार सिंह को आयोजन समिति के सदस्यों जीतू भगत, प्रत्युष सौरभ राजा, गगन गुप्ता, शशांक झा, भोला मंडल एवं अन्य सदस्यों द्वारा पाग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मैच प्राम्भ होने से पूर्व ही टूर्नामेंट के कप एवं विभिन्न प्रकार के अन्य पुरुस्कार के साथ स्कूली बच्चों द्वारा गाजे बाजे के साथ मैदान में मार्च पास्ट निकाला गया।
मार्च पास्ट के बाद उदघाटन समारोह में एसएसबी डॉग स्क्वायड के द्वारा कई प्रकार की करतब एवं झांकी दिखाई गई। साथ ही साथ स्कूली बच्चों एवं आये हुए आगुन्तको के लिए वहीं एसएसबी के जवानों के द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें दर्शकों को इंस्ट्रक्टर द्वारा 10 से अधिक प्रकार के विभिन्न शस्त्र के बारे में बताया गया। जिसमें 9 एमएम पिस्टल, मोर्टार गन, मशीन गन, ब्रेटा गन, एके47, लाइट मशीन गन, स्नाइपर रायफल, इंसास रायफल एवं अन्य प्रकार के सस्त्र शामिल थे।
किर्केट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जमशेद इलेवन सुपौल तथा बिपिन इलेवन बाथनाहा के बीच खेला गया। सुपौल की टीम ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बाथनाहा की बिपिन इलेवन की टीम कुल 20 ओवर में 10 विकेट खो कर 137 रन बना पाई। जबाब में उतरी सुपौल की जमशेद इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 127 रन ही बना सकीं। इस तरह रविवार को हवाई अड्डे के मैदान में एस एस बी के शहीद जवानों की याद में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन बाथनहा की बिपिन इलेवन की टीम 10 रन से जीत लिया। मेन ऑफ द मैच का खिताब बाथनाहां टीम के खिलाड़ी अफसर को मिला। उन्होंने 62 रन बनाकरएवं तीन विकेट लेकर अपनी टीम को विजय दिलाया। आज के मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में अनुभवी अंपायर द्वय सत्यम सिंह एवं राहुल भगत ने अपना योगदान दिया। कॉमेंटेटर की भूमिका में विक्की एवं मासूम ने समा बांधे रखा। मंचासीन अतिथियों में पूर्व खेल शिक्षक लक्ष्मी यादव, कौशल किशोर सिंह, सुल्ताना प्रवीण, अनिता सिन्हा, सौरभ शर्मा, पूर्व फौजी आर पी भगत, वरुण मिश्रा,
इस तरह से आज हवाई अड्डे के ऐतिहासिक मैदान में 45 वीं एसएसबी बटालियन के शहीद जवानों के याद में आज से एक भव्य टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक जीतू भगत, प्रत्युष सौरभ राजा, भोला मंडल, शशांक झा, सुमित रस्तोगी, रौशन लाला,रोहित,अनुराग, पीयूष,केके मिश्रा, शंकर गुप्ता, एवं अन्य सदस्यों का अमूल्य योगदान है।

यह भी पढें   भारी बारिश के बाद कई नदियाँ खतरे के स्तर से ऊपर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com