जनकपुर में गोली चलने से एक युवा घायल
जनकपुरधाम, ६ मार्च । धनुषा जिला जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका–१९ में शनिबार गोली चलने से एक १८ वर्षीय युवा घायल हो गए हैं । घटना शनिबार रात की है । कमला नगरपालिका–८ स्थायी घरवाले मुकेश मुखिया जनकपुर–१९ शिवपर स्थित अपने मामा भोगी मुखिया द्वारा संचालित किराना पसल में थे । उसी सक्रम में ५–६ व्यक्तियों की समूह में आए एक समूह ने मुकेश के ऊपर पिस्तोल से गोली प्रहार किया है ।
धनुषा जिला के पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जितेन्द्र बस्नेत का कहा कि मुकेश की घांटी में गोली लगी है और उनको उपचार के लिए काठमांडू भेजा गया है । डीएसपी बस्नेत ने कहा है कि गोली प्रहार करनेवाला समूहका पहचान हो चुका है ।

