माओवादी केन्द्रीय समिति बैठक फिर स्थगित

काठमांडू, ६ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र का केन्द्रीय समिति बैठक स्थगत हो गया है । बैठक आज ११ बजे के लिए तय था । गत शुक्रबार से शुरु केन्द्री समिति बैठक से केन्द्रीय सदस्य नियुक्त, पदाधिकारी चयन, आगामी चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर बहस होने की अपेक्षा है । प्राप्त सूचना अनुसार पार्टी पदाधिकारी के लिए आकांक्षी नेताओं की संख्या अधिक होने के कारण बैठक को ही स्थगित करना पड़ा है ।
लेकिन माओवादी नेता हरिबोल गजुरेल का कहना है कि केन्द्रीय समिति को पूर्णता देने की बात हुई है, इसीलिए बैठक को स्थगित करना पड़ा है । स्मरणीय है कि माओवादी विधान अनुसार केन्द्रीय सदस्यों की संख्या कूल २९९ है, इसके अनुसार ६३ केन्द्रीय सदस्य मनोनित होना बांकी है । इसीतरह पार्टी अध्यक्ष के अलवा पदाधिकारी का चयन भी बांकी है । बताया गया है कि पदाधिकारी सयन संबंधी विवाद के कारण ही बैठक को बारबार स्थगित करना पड़ रहा है ।

