दमौली में आगलगी, आग बुझाने के लिए काठमांडू से होलिकॉप्टर ले गया
काठमांडू, ६ मार्च । तनहुँ जिला स्थित दमौली में आगलगी हुई है । दमौली बाजार स्थित एक हार्डवेयर पसल से आग शुरु हुई थी । आग नियन्त्रण के लिए जिला स्थित सम्पूर्ण संयन्त्र प्रयोग किया गया है । तनहुँ के प्रमुख जिला अधिकारी विश्वप्रकाश अर्याल के अनुसार सड़क की चौडाई कम होने के कारण आग नियन्त्रण यन्त्र घटनास्थल तक नहीं पहुँच पाई है ।
जिसके चलते आग बझाने के लिए काठमांडू से सिम्रिक एयर का होलिकॉप्टर ले गया है । बाजार के नजदीक में नदी है, वही से पानी उठाकर होलिकॉप्टर की सहायता से आग नियन्त्रण का प्रयास हो रहा है । प्राप्त सूचना अनुसार हेलिकॉप्टर में सिम्रिक एयर के क्याप्टन इन कमाण्ड सरेन्द्र पौडेल और क्याप्टेन राजेन्द्र दुवाल के साथ अग्नि नियन्त्रक टोली हैं ।

