Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डे एण्ड नाइट’ क्रिकेट भव्यरुप में सम्पन्न, रमपम कर्पोरेट क्रिकेट लिग की उपाधी आरती ब्लास्टर्स को

 

माला मिश्रा बिराटनगर ! विराटनगर, 12 मार्च, माहेश्वरी युवा मंच द्वारा विराटनगरस्थित विराट नर्सिङ होम के आगे शंकरपुर खेल मैदानमें ‘डे एण्ड नाइट’ रमपम कर्पोरेट क्रिकेट लिग ‘सिसिएल’ -6 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
प्रतियोगिताकी उपाधी आरती ब्लास्टर्स को मिली। शंकरपुर खेल मैदान मे सम्पन्न फाइनल खेल में आरती ब्लास्टर्स ने एनबीएससी लायन को पराजित कर दिया ।
फाइनल मैच में एनबीएससी लायन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. 8 ओवर के मैच में जोरदार खेला ।
79 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए aarti blasters ने शानदार जीत हासिल कर रोमांचित खेल को अपने नाम किया ।फाइनल खेल के म्यान अफ दी म्याच आरती ब्लास्टर्स के नितिसकुमार घोषित हुए । एनबीएससी लायन सिसिएल उपविजेता रहीं।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: प्रधानमंत्री और सभी मंत्री देंगे एक महीने का वेतन राहत कोष में

शनिबार हुए फाइनल खेल मे पाँच हजार से ज्यादा दर्शक अवलोकन करने आए ऐसा कार्यक्रम अध्यक्ष जतिन राठी ने बताया । पहिली बार हुए रात्रिकालीन खेल देखने भारत से भी दर्शक उल्लेख्य संख्या मे आए थे । आज के खेल मे दोनो टिमबिच कड़ी प्रतिष्पर्धा हुई । फाईनल मे उपाधीका के लिए दोनो टीमबिच रोमाञ्चक प्रतिष्पर्धा हुई ऐसा दर्शको का कहना है । फाइनल खेल देखने दर्शको की जबर्दस्त भीड थी ।

छैठौँ संस्करण का रमपम कर्पोरेट क्रिकेट लिग (सिसिएल) सोमबार 7 मार्च 2022 से सुरु हुआ था ।
माहेश्वरी युवा मञ्च विराटनगर 5 वर्षो से लगातार कर्पोरेट लिग आयोजना करते आ रहा है। इस बार का कार्यक्रम छटा संस्करण था। कार्यक्रम के टाइटल स्पोन्सर एसियन थाइफुड्सद्वारा उत्पादित रमपम चाउचाउ थी । प्रतियोगिता को सेन्चुरी स्पाइस एण्ड स्न्याक्स और केशरीचन्द भँवरलाल का मुख्य प्रायोजन था।
माहेश्वरी युवा मंच के अध्यक्ष श्री जतिन राठी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता मे १४ टिमको की सहभागिता थी। सिसिएल -6 मे कुल 17 खेल खेले गए । प्रतियोगिता के सभी खेल में उत्कृष्ट खेलाडी को म्यान अफ द म्याच की ट्रफी, म्यान अफ द सिरिज को ट्रफी और नगद पुरस्कार, फाइनल के बिजेता टिम को नगद ४१ हजार, ट्रफी, मेडल और प्रमाणपत्र वितरण किया गया ।

यह भी पढें   रसुवा: ज़रूरी उपकरण नहीं मिलने से कोरियाई बचाव दल धुंचे लौटा

इसी तरह उपविजेता टिम को २१ हजार नगद, ट्रफी, मेडल और प्रमाणपत्र वितरण किया गया । छटे सिजन के बेस्ट बलर की उपाधी नितिस कुमार, बेस्ट ब्याट्सम्यान दिपेस कँडेल और प्लेयर अफ दी सिरिज की उपाधी फिरदोस अनुसार को प्रदान करी गई। पुरस्कार प्रदेश १ के सामाजिक विकास तथा खेलकुद मन्त्री राजन राई ने वितरण किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com