Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के अनुदान सहयाेग से निर्माणाधीन केन्द्रीय पुस्तकालय का शिलान्यास सम्पन्न

 


अंशु झा, १५ मार्च, काठमांडू । भारत सरकार के अनुदान सहयाेग से निर्माणाधीन त्रि. वि. केन्द्रीय पुस्तकालय के नया भवन का शिलान्यास सम्पन्न हुअा । २०७२ साल के विनाशकारी भूकम्प से क्षतिग्रस्त त्रिभुवन विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय भारत सरकार के अनुदान सहयाेग से पुनः आधुनिक नया भवन निर्माण हाे रहा है । जिसका शिलान्यास त्रि वि के सहकुलपति, शिक्षा मन्त्री देवेन्द्र पाैडेल के प्रमुख आतिथ्य में सुसम्पन्न हुआ ।
शिलान्यास कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय दूतावास से नेपाल के लिए भारतीय राजदूत महामहीम विनय माेहन क्वात्रा जी थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रि वि के शिक्षाध्यक्ष प्रा. डा. शिवलाल भुषाल जी ने की ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महामहीम क्वात्रा ने कहा कि पुस्तक और पुस्तकालय मानव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए पुस्तकालय के संरक्षण तथा संवर्द्धन में हमें तत्पर रहना चाहिए । उन्हाेंने कहा कि भवन निर्माण में गुणस्तर पर अधिक जाेर देना चाहिए ताकि आधुनिकता से भरपूर पुस्तकालय आकर्षक और वैज्ञानिक हाे ।
शिक्षा मन्त्री पाैडेल ने नेपाली शिक्षा पर ध्यान देने हेतु भारतीय राजदूत के माध्यम से भारत सरकार काे उक्त अनुदान सहयाेग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया और आगामी दिनाें में भी शिक्षा तथा यातायात पर पडाेसी मित्र राष्ट्र भारत से सहयाेग की अपेक्षा की ।
उन्हाेंने टेन्डर लेने वालाें से आग्रह किया कि सुनिश्चित समय पर गुणस्तरीय आधुनिक केन्द्रीय पुस्तकालय निर्माण करें ताकी विद्यार्थी तथा अनुसन्धानकर्ता काे अध्ययन में काेई परेशानी न हाे ।
कार्यक्रम में त्रि वि केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रमुख पूर्णलाल श्रेष्ठ ने सभी अतिथियाें का स्वागत करते हुए पुस्तकालय में उपलब्ध सामग्रियाें का विश्लेषण किया ।
अन्त में त्रि वि के शिक्षाध्यक्ष भुषाल ने भारतीय राजदूत तथा भारत सरकार के साथ साथ सभी अतिथियाें का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

यह भी पढें   सीजेपी आंदोलन: विदेशी फंडिंग के आरोप और भारत की स्थिरता का सवाल :श्वेता दीप्ति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com