Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

होली के अवसर पर नेपालगंज में मारवाडी समुदाय की रैली

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज/(बाँके)
होली पर्व के अवसर पर नेपालगञ्ज में मारवाडी समुदाय ने ‘निशान की रैली’ निकाल ली है । फागू महोत्सव के अवसर पर त्रिशक्ति मन्दिर समिति द्वारा आयोजित रैली में मारवाडी समुदाय के अलवा अन्य लोगों की भी सहभागिता रही ।
नेपालञ्जमा उप–महानगरपालिका वार्ड नं. १० शीतल नगर स्थित त्रिशक्ति मन्दिर समिति निकली निशान की रैली ने सुर्खेतरोड स्थित गाणेमान चौक, बीपी चौक होकर नेपालगञ्ज बाजार परिक्रमा करते हुए पुनः त्रिशक्ति मन्दिर वापस होकर समापन हुआ था ।
नेपालगञ्ज में हर साल होली विशेष कार्यक्रम होता आया है, इसमे मारवाडी समुदाय से विशेष सक्रियता रहती है, जो श्री श्याम फागू महोत्सव के रुप में मनाते हैं । श्री श्याम फागू महोत्सव जिला के विभिन्न समुदाय के श्रद्धालु भक्तजनों की सहभागिता रहती है ।

यह भी पढें   नेपाल के नए मंत्री दीपक साह ने नंगे पैर कार्यालय में प्रवेश कर संभाला पदभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com