Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवेकशील साझा पार्टी ने की २६ केन्द्रीय सदस्य को बर्खास्त

 
शरदराज पाठक, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १५ मार्च । विवेकशील साझा पार्टी ने २६ केन्द्रीय सदस्य को बर्खास्त की है । पार्टी प्रवक्ता शरद पाठक ने कहा है कि फाल्गुन २९ गते सम्पन्न पार्टी सम्पादन समिति बैठक के निर्णय अनुसार केन्द्रीय समिति में रह कर भी पदीय जिम्मेवारी बहन न करनेवाले २६ नेताओं को पद से मुक्त किया गया है ।
इसतरह पद मुक्त होनेवाले नेताओं में से बागमती प्रदेशसभा सांसद् तथा नेता रमेश पौड्याल भी हैं । प्रवक्ता पाठक का कहना है कि कारवाही में वे लोग पड़े हैं, जो पार्टी की किसी भी कार्यक्रम में सहभागी नहीं हो रहे थे, कुछ व्यक्ति समानान्तर गतिविधि भी कर रहे थे, पार्टी लेबी देने से भी इन्कार कर रहे थे । इस तरह पद मुक्त होनेवाले नेताओं में प्रदेश सांसद् पौड्याल के साथ केशव दाहाल, अनुषा थापा, आशुतोष तिवारी, पुकार बम, हरिप्रसाद भट्ट, रविना आम्गाई, सुरेश भट्ट, सुदन मानन्धर, रामपुकार महरा, लक्ष्मी अधिकारी, कमलेश्वर पाठक, चण्डिका तिमिल्सिना, चन्द्रिका सिग्देल, दुर्गा खत्री, भरतराज पन्त, धर्म मानन्धर, मनिष खनाल, मुना अधिकारी, भुपदेव शाह, सुरेश अर्याल, सिर्जना खड्का, सरोजग गौतम, शिशिर बंजारा, विमल तामाङ, राज्यलक्ष्मी श्रेष्ठ हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *