फाइनल में शमशेर क्रिकेट क्लब कानपुर को पूर्वाचल क्रिकेट अकादमी ने हराया

माला मिश्रा बिराटनगर।बिराटनगर के रानी स्थित ऐतिहासिक जुट मिल मैदान में सम्पन इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शमशेर क्रिकेट क्लब कानपुर को 6 रन से हराकर पूर्वांचल क्रिकेट एकाडमी बिराटनगर जीत दर्ज किया । टॉस जीत कर बैटिंग के लिए उतरी पूर्वांचल का टीम निर्धारित 20 ओभर में सभी 10 विकेट खोकर 204 रन बनाया । पूर्वांचल का खिलाड़ी मंजीत श्रेष्ठ 3 चक्का 6 चौका के मदद से 26 बॉल पर 46 रन बनाया । रसित खान 21 बॉल पर 46 तथा श्रवण यादव 16 बॉल पर 40 और मुकुन्द यादव 22 बॉल पर 29 रन बनाया । जबाब में उतरी कानपुर का टीम ने 9 विकेट खोकर 198 रन पर सिमट गया । कानपुर टीम का खिलाड़ी राहुल सिंह 22 बॉल पर 39 रन तथा रवि रोयले 22 रन हर्षित सिंह 27, श्रेष्ठा मिश्रा 30 रन का योगदान दिया । प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी फाइनल तथा बेस्ट बलर पूर्वान्चल विजेता टीम का जोसक खड़का घोषित किए गए । बेस्ट बैट्समेन उप विजेता कानपुर का खिलाड़ी हर्षित सिंह और मैन ऑफ दी सीरीज पूर्वान्चल टीम का खिलाड़ी मंजीत श्रेष्ठ को मिला । प्रतियोगिता में उदयमान खिलाड़ी आयोजक टीम का अजय कुर्मी और निखिल चौधरी को दिया गया । फाइनल प्रतियोगिता में 1 नंबर प्रदेश के श्रम तथा रोजगार मंत्री प्रताप प्रकाश , वार्ड अध्यक्ष मनोज सुब्बा , नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता , टूर्नामेंट का अध्यक्ष मुरली चौधरी , सलाहकार राजेश खंडेलवाल , अरबिन्द ठाकुर के हाथों विजेता को 1 लाख 11 हजार उपविजेता को 51 हजार सहित व अन्य नगद पुरस्कार सहित शील्ड व प्रमाणपत्र दिया गया । इस मौके पर अतिथि के रूप में क्रिकेट एसोसिएसन ऑफ नेपाल का सलाहकार नरेश श्रेष्ठ , मोरंग जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष नवीन घिमिरे , जसपा नेता राजकुमार यादव , प्रहलाद बस्नेत , मनोज चौधरी, मदन गुप्ता भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष वरुण मिश्रा मौजूद थे ।
टूर्नामेंट का सफल संचालन में आयोजक कमिटी के उपाध्यक्ष राजन राज वाणा , संतोष पौद्दार ,विशाल बनिया , संदीप तमांग, सागर मगर , कुमारी मगर , अमर सिंह सक्रिय रहे । फाइनल प्रतियोगिता में एम्पायर कमलेश ठाकुर , मांगीलाल शर्मा थे ।






