राष्ट्रपति द्वारा होली पर्व के अवसर पर शुभकामना– न्यायपूर्ण और सु–संस्कृति समाज निर्माण हो सके !

काठमांडू, १७ मार्च । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने होली पर्व के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए कहा है कि न्यायपूर्ण, सभ्य और सु–संस्कृति समाज निर्माण के लिए होली पर्व से प्रेरणा प्राप्त हो सके । उनका कहना है कि होली जैसे पर्व की जो सकारात्मक पक्ष है, उसको सुरक्षित रखने के लिए पर्व को मितव्यायी और विकृतिरहित बनाना जरुरी है ।
इसीतरह राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा है कि समाज में सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष के बीच हमेसा द्वन्द्व होती आ रही है, होली पर्व से सत्य और न्याय के पक्ष में निरन्तर क्रियाशील रहने की प्रेरणा प्राप्त हो सकती है, यह विश्वास किया जाता है ।
इसीतरह उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन ने भी होली पर्व के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए कहा है कि पर्व के जरिए सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता और मजबूत होने की अपेक्षा की जाती है ।

