होली पर्व में स्वास्थ्य मापदण्ड अपनाने के लिए प्रधानमन्त्री ने किया आग्रह

काठमांडू, १७ मार्च । होली पर्व मनाते वक्त स्वास्थ्य मापदण्ड अपनाने के लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने आम जनता से आग्रह किया है । होली पर्व के अवसर पर आज एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए उन्होंने ऐसा आग्रह किया है । उन्होने कहा है कि मर्यादित रुप में स्वास्थ्य मापदण्ड को पालना करते हुए होली पर्व मनाना चाहिए ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा है कि आज भी कोरोना वायरस (कोभीड–१९) संबंधी जोखिम कम नहीं हुआ है, इसीलिए स्वास्थ्य मापदण्ड पालना करना जरुरी है । इसीतरह उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते वक्त किसी दूसरे व्यक्ति को किसी प्रकार की व्यवधान नहीं होना चाहिए ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा है कि होली मे जो विभिन्न प्रकार की रंग होती है, उसी तरह नेपाली समाज भी विभिन्न जातीय, भाषिक और सांस्कृतिक विविधता से भरिपूर्ण है । उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है– ‘समाज में विद्यमान विविध प्रकार की विकृतियां, विसंगति एवं कुरीति को निर्मूल करते हुए न्यायपूर्ण, सभ्य और सुसंस्कृति समाज निर्माण के लिए होली पर्व से सभी को प्रेरणा प्राप्त हो सके, मैं यही विश्वास करता हूँ ।’

