पेट्रोलिय पदार्थ में फिर मूल्य वृद्धि
काठमांडू, १७ मार्च । नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलिय पदार्थ में फिर मूल्य वृद्धि की है । बुधबार सम्पन्न निगम संचालक समिति बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । नयां मूल्य बुधबार रात से ही लागू हो गई है । निगम के अनुसार पेट्रोल, डिजल और मिट्टीतेल में ५–५ रुपये मूल्य वृद्धि की गई है । मूल्य वृद्धि के बाद अब पेट्रोल की मूल्य प्रतिलिटर १५५, डिजेल और मिट्टीतेल की मूल्य प्रतिलिटर १३८ रुपये पहुँच गई है ।
इसतरह हवाई इन्धन (आन्तरिक) में प्रतिलिटर १५ रुपये वृद्धि की गई है । नयां मूल्य सूची अनुसार अब हवाई इन्धन (आन्तरिक) तरफ प्रतिलिटर १५१ रुपये और अन्तर्राष्ट्रीय तरफ प्रतिकिलोवाट १४९५ पहुँच गई है । निगम ने कहा है कि रसोई गैस सिलिण्ड में कोई भी मूल्य वृद्धि नहीं की गई है ।
निगम ने कहा है कि मूल्य समायोजन के बाद १५ दिनों की अनुमानित नुक्सान ४ अरब ४४ करोड है ।

