Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेका नेता गगन का गर्जन

 

नेका नेता गगन का गर्जन
गोविन्द न्यौपाने:नेपाली कांग्रेस के केन्द्रिय सदस्य गगन थापा ने गत संविधानसभा में वामपन्थियों का वर्चस्व होने से और नेपाली कांग्रेस की संख्या कम होने से संविधान नहीं बन सका, ऐसा दावा किया है। नेपाली कांग्रेस मकवानपुर द्वारा आयोजित आमसभा में बोलते हुए युवा नेता थापा ने मतदाताओं को अब की बार नेपाली कांग्रेस का जिताने के लिए मतदान करें, ऐसा अनुरोध किया। मोहन वैद्य के नेतृत्व में रहे माओवादी दल को निर्वाचन में सम्मिलित होने के लिए आग्रह करते हुए, निर्वाचन में हस्तक्षेप करने का किसी भी पार्टर्ीीो Gagan thapa

अधिकारी नहीं है, ऐसा कहा।
नेपाल निर्माण व्यवसायी महासंघ के केन्द्रिय अध्यक्ष जयराम लामिछाने ने कहा- नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश की आर्थिक समृद्धि सम्भव है। नेता आनन्द कठायत ने ‘राजतन्त्र को पुनः जीवित करने का प्रयास न करें’ कह कर राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा को चेतावनी दी। पद्मपोखरी गांव सभापति सुशदर्शन लामा की अध्यक्षता में सम्पन्न उक्त कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस मकवानपुर के सभापति रघुरमण न्यौपाने, निवर्तमान उपसभापति अशोक शाक्य, क्षेत्रीय सभापति प्रदीप कोइराला, नेतृ रीता खनाल, तरुण दल जिल्ला अध्यक्ष सुनील दाहाल, नेविसंघ के केन्द्रिय सदस्य भूपेन्द्र कोइराला नेविसंघ के जिला अध्यक्ष महेन्द्र राव, पुण्यप्रसाद पुडासैनी, लक्ष्मी थिङ आदि वक्ताओं ने अपना मंतव्य दिया था।
भैरव स्मृति सम्मान प्रदान
प्रसिद्ध साहित्यकार चट्याङ मास्टर -कृष्णमुरारी गौतम) को भैरव स्मृति सम्मान २०६९ से सम्मानित किया गया है। हेटौडा में साहित्य संगम मकवानपुर और सिस्नुपानी नेपाल मकवानपुर ने संयुक्त रूप से उन को यह पुरस्कार हास्यव्यंग्य क्षेत्र में योगदान देने के कारण प्रदान किया है। कार्यक्रम के प्रमुख आतिथि साहित्यकार हर्रि्रसाद भण्डारी ने उन्हें पुरस्कार स्वरुप नगद २१ हजार १११ रुपैया और सम्मानपत्र प्रदान किया। उसी तरह साहित्य क्षेत्र के पर््रवर्द्धन में सहयोग देने के लिए स्वर्गीय भैरव अर्याल के सुपुत्र दीपक अर्याल को भी सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार आर.सी. रिजाल का हास्यव्यंग्य संग्रह ‘फू…फू…फू…’ का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम साहित्य संगम मकवानपुर के अध्यक्ष आर.सी. रिजाल की अध्यक्षता में हुआ था। सिस्नुपानी नेपाल के अध्यक्ष लक्ष्मण गाम्नाङे, व्यंग्यकार गोविन्दबाबु तिवारी, साहित्यकार टंक आचार्य, अनिता न्यौपाने, राजकुमार लामिछाने, माधव भण्डारी और गोविन्द एसिड ने अपना मन्तव्य देते हुए अपनी रचनाओंका वचन भी किया।
बहुभाषिक राष्ट्रीय कविता गोष्ठी
नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सहकार्य में हेटौडा में आयोजित बहुभाषिक राष्ट्रीय कविता गोष्ठी में ‘मेतिपतिप’ अर्थात् ‘जनकरी’, शर्ीष्ाक की कविता को सर्वोत्कृष्ट घोषित किया गया। समूचे नेपाल से प्राप्त ४८ कविताओं को जित कर उक्त कविता की रचनाकार काठमांडू बुढानिलकण्ठ निवासी वीणा तामाङ सुनगाभा ने नगद रु १५ हजार ५५५ का पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्राप्त किया। नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के उपकुलपति गंगाप्रसाद उप्रेती के प्रमुख आतिथ्य में तथा शक्ति एफएम के स्टेशन मैनेजर गिरिजा अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न उक्त कार्यक्रम में मकवानपुर के तीन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त साहित्यकार गिरिजा अधिकारी की कृति ‘इतिहास र लाल झा’ का रेणु गुप्ता द्वारा बज्जिका भाषा में अनुवादित ‘इतिहास आ लाल झा’ पुस्तक का विमोचन भी हुआ। पुरस्कृत साहित्यकारों में आनन्दराम पौडेल, राम अविकास और तुलसी घिमिरे को साहित्य क्षेत्र में उनके योगदान का मूल्यांकन करते हुए सम्मानित किया गया।
राष्ट्रिय बालदिवस आयोजित
विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भिमफेदी मकवानपुर में राष्ट्रिय बाल दिवस मनाया गया। संगठन के जिला सभापति राधेश्याम नकर्मी की अध्यक्षता में तथा गाविस सचिव दीपकराज मिश्र के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न उक्त कार्यक्रम में महेन्द्र उच्च मावि भिमफेदी के प्रअ रामजी यादव, प्लान मकवानपुर की प्रभा बानियाँ, संगठन के कार्यालय सचिव नरेन्द्रमोहन प्रधान आदि ने अपना विचार व्यक्त किया था। उस अवसर पर विभिन्न खेलों में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *