Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जलेश्वर डायरी

 

मैथिल ब्राम्हण समाज नेपालका जिला अधिवेशन सम्पन्न

रत्नेश्वर झा :महोत्तरी। जातीय पहचान, धर्म संस्कृति की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए मैथिल ब्राम्हण समाज नेपाल का जिला अधिवेशन महोत्तरी के मुख्यालय जलेश्वर में २१ सेप्टेम्बर २०१३ शनिवार के दिन भव्यता के साथ सम्पन्न किया गया। सदानन्द झा की अध्यक्षता में सम्पन्न अधिवेशन मेेंे, खुलासत्र शुरु होने से पहले जिला के ४० गाँव से एक हजार से ज्यादा ब्राम्हण एवं ब्राम्हण महिलाओं द्वारा महादेव की जय जयकार करते हुए जलेश्वर नगर की परिक्रमा की गई।
मैथिल ब्राम्हण समाज नेपाल के संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष पवन कुमार झा द्वारा विद्यापति के फोटो पर माल्यार्पण करते हुए शान्ति दीप जलाकर सभा का उदघाटन किया गया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ९२ वषर्ीय ज्योतिषाचार्य पंडित बद्री नारायण झा, बलिकान्त झा, रामचन्द्र झा सहित जिला के २१ पंडित एवं विद्वानों को मिथिला की पहचान लाल पाग, दुपट्टा एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया। समाज ने  सदानन्द झा की अध्यक्षता में ५ वर्षो के लिए नयाँ जिला कार्यसमिति का चयन किया। चयनित अन्य पदाधिकारी में उपाध्यक्ष श्रीकान्त झा, सचिव दिगम्बर ठाकुर, सह-सचिव अवधेश झा, कोषाध्यक्ष नरेश झा एवं सदस्य लोचन ठाकुर, चन्द्रहासन झा, महावीर झा, योगेन्द्र झा, परमानन्द झा, बशिष्ठ नारायण झा, मनोज झा, मणिकान्त झा, घनश्याम झा, दिगम्बर झा, नमोनाथ चौधरी, एवं नागेन्द्र झा हंै।
इसी क्रम में मेडिकल एसोसिएसन नेपाल के अध्यक्ष डा. अञ्जनी कुमार झा, महेश झा, भवनाथ झा, विजय कान्त ठाकुर, हरिकान्त चौधरी, नारायण झा लगायत के बक्ताओं ने भी अपना अपना मन्तव्य व्यक्त किया।

 

जलेश्वर उद्योग वाणिज्य संघ की २३वीं साधारण सभा

 

जलेश्वर उद्योग वाणिज्य संघ की २३वीं साधारण सभा २१ सितम्बर २०१३ को सम्पन्न हर्ुइ। उद्योग वाणिज्य महासंघ के पर्ूवअध्यक्ष चण्डीराज ढकाल ने साधारण सभा का उद्घाटन करते हुए कहा- ‘राज्य के द्वारा काम करने की वातावरण अनुकुल नहीं बनाया गया। निजी क्षेत्रों को अनदेखा करके उसकी लगानी में प्रोत्साहित नहीं विकास सम्भव नहीं हुआ।’
इस कार्यक्रम में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीपजंग पाण्डे को जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा अध्यक्ष पद के प्रस्तावित उम्मेदवार के रुप में घोषित किया गया। और जलेश्वर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा भी इसका र्समर्थन किया गया। जलेश्वर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रामकपूर साह की अध्यक्षता मंे सम्पन्न इस कार्यक्रम में लम्बे समय से काम करते आ रहे सफल व्यवसायी रामेश्वर अग्रवाल, पशुपतिनाथ गुप्ता, एवं रेणु यादव, पत्रकार कमलेश मण्डल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य जिला अधिकारी राम प्रसाद थपलिया, केदारनाथ पाठक, दिपु कुमार साह सहित कई बक्ताओं द्वारा मन्तव्य भी व्यक्त किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *