Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा अध्यक्ष यादव ने फिर किया संविधान पुनर्लेखन की मांग

 

वीरगंज, २१ मार्च । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने फिर संविधान पुनर्लेखन संबंधी मांग को उठाया है । मधेश आन्दोलन के दौरान वीरगंज में क्रियाशील नेता राजेशमान सिंह को आज सोमबार जसपा में स्वागत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि वर्तमान संविधान में संशोधन, परिमार्जन और सुधार की आवश्यकता है ।
अध्यक्ष यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा कि संघीय गणतन्त्र में सभी को समान अधिकार, अवसर, पहचान, स्वाभिमान और सम्मान मिलना चाहिए, इसके लिए संविधान में पुनर्लेखन की जरुरत है । उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या के आधार पर जनप्रतिनिधियों की प्रतिनिधित्व और समानुपातिक प्रतिनिधित्व की ग्यारेन्टी होना चाहिए और वर्तमान निर्वाचन प्रणाली, शासकीय स्वरुप और न्यायिक प्रणाली में भी परिवर्तन आवश्यक है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा है कि वर्तमान राजनीतिक प्रणाली में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक समृद्धि सम्भव नहीं है । उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव प्रणाली को भी परिवर्तन कर पूर्ण समानुपातिक चुनाव प्रणाली लागू करना चाहिए ।
कार्यक्रम में लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) परित्याग कर जसपा में प्रवेश करनेवाले राजेशमान सिंह को पार्टी अध्यक्ष यादव और पार्टी के लिए संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई ने पार्टी में स्वागत किया। स्मरणीय है– सिंह वही व्यक्तित्व हैं, जो कुछ दिन पहले नेकपा एमाले प्रवेश करने की तैयार में लगे थे । लेकिन सिंह से पहले ही वीरगंज महानगरपालिका के वर्तमान मेयर विजयकुमार सराबगी एमाले प्रवेश करने के कारण सिंह असंतुष्ट थे । जिसके चलते सिंह आज जसपा में प्रवेश किए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com