तीसरी अन्तर्राष्ट्रीय उद्यमशीलता सम्मेलन चैत्र ९ गते काठमांडू में
काठमांडू, २१ मार्च । कनेक्ट इन अन्तरर्गत तेसरी अन्तर्राष्ट्रीय उद्यमशीलता सम्मेलन चैत्र ९ गते होने जा रहा है । क्लक वी विजनेश इनोभेसन्स् और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की सहकार्य में यह सम्मेलन आयोजित है । सम्मेलन स्थल लाजिम्पाट स्थित होटल रेडिसन है ।
क्लक वी विजनेश इनोभेसन्स् और भारतीय दूतावास द्वारा संयुक्त रुप में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सम्मेलन में ३०० से अधिक नेपाली तथा भारतीय स्टार्टअप, उद्यमी, निमेशकर्ता, पुँजिपति, महत्वाकांक्षी युवा, विज्ञ, भारत तथा नेपाल के उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी और मिडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में नेपाल तथा भारत के १५ से अधिक वक्ताएं हैं ।
सम्मेलन अन्तर्गत चैत्र १ गते सम्पन्न आइडिया अडिसन से स्टार्टअप व्यवसाय को प्रस्तुत करनेवाले २० स्टार्टअप व्यवसायियों में से प्रतिस्पर्धा के आधार पर उत्कृष्ट ४ उद्यमी को छनौट किया गया है । टेक्का, बोया फ्रेश, सारंग, वेद बिधा अन्तर्गत चयनियत ४ उद्यमी चैत्र ९ गते आयोजित होनेवाला फिनाले में अपनी व्यवसायिक विचार प्रस्तुत करेंगे, जहां नेपाल तथा भारत के प्रख्यात उद्यमी सहभागी रहेंगे ।
अपेक्षा है कि यह सम्मेलन दो देशों की युवा उद्यमी को उद्यमशीलता विकास के लिए महत्वपूर्ण बननेवाला है, जहां युवा उद्यमी आपसी विचार–विमर्श, नयां अवधारणा और अवसर के संबंध में विचार–विमर्श करेंगे । अगर कोई व्यक्ति ससम्मेलन में सहभागी होना चाहते हैं तो क्लक वी विजेनश इनोभेसन्स की वेभपेज पर जा कर अपनी विवरण रजिष्टर कर सकते हैं ।

