Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी जनता पार्टी एमाले में हो गई विलय

 

काठमांडू, २२ मार्च । समाजवादी जनता पार्टी नेकपा एमाले में विलय हो गई है । मंगलबार काठमांडू में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्वमन्त्री तथा पार्टी अध्यक्ष प्रेमबहादुर सिंह ने कहा कि पार्टी अब सम्पूर्ण रुप में जनता समाजवादी पार्टी एमाले में विलय हो गई है । उन्होंने यह भी कहा कि वि.सं. २०६२ साल में एमाले छोड़कर उन्होंने जनता समाजवादी पार्टी गठन किया था, आज वह अपने ही घर में पुनः वापस हो गए हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा कि एमाले प्रवेश करनेवालों को पछताने की जरुरत नहीं है । सिंह और अभिनेत्री करिष्मा मानन्धर को पार्टी में स्वागत करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘एमाले से देश की सुरक्षा, सार्वभौमिकता की सुरक्षा हो जाता है, स्वाधीनता, स्वतन्त्रता, लोकतन्त्र सुरक्षित हो जाता है तो व्यक्तिगत हित भी असुरक्षित नहीं होगी । किसी को भी एमाले प्रवेश करने से पछताने की जरुरत नहीं है ।’
अध्यक्ष ओली ने यह भी कहा कि आज आम जनता की अपेक्षा और भरोसा एमाले के प्रति है, इसीलिए एमाले की ओर आकर्षण बढ़ता जा रहा है । उनका यह भी कहना है कि आगामी चुनाव में नेकपा एमाले पार्टी ही बहुमत प्राप्त करनेवाली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *