मन्त्री ने किया दावा– चैत्र महिना के भीतर मेलम्ची की जल काठमांडू में
काठमांडू, २२ मार्च । पेयजल मन्त्री उमाकान्त चौधरी ने दावा किया है कि चैत्र महीना के भीतर ही मेलम्ची की पानी काठमांडू उपत्यका में वितरण होनेवाला है । विश्व पानी दिवस के अवसर पर काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री चौधरी ने कहा कि मेलम्ची से दैनिक १७ करोड लिटर पानी काठमांडू लाने से भी यहां पानी का अभाव होनेवाला है, इसीलिए याङ«ी और लार्के से भी पियेजल काठमांडू लाने की तैयारी है ।

