Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेत्री करिष्मा मानन्धर एमाले में प्रवेश, कहा– अध्यक्ष ओली से प्रभावित होकर एमाले प्रवेश की हूँ

 

काठमांडू, २२ मार्च । फिल्म अभिनेत्री करिष्मा मानन्धर नेकपा एमाले में प्रवेश की है । आज मंगलबार काठमांडू में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने मानन्धर को पार्टी में स्वागत किया । मान्धर के साथ नेकपा माओवादी केन्द्र पर्सा जिला के नेता बाबुराम कौसिक तथा अन्य पार्टी परित्याग करनेवालों को भी अध्यक्ष ओली ने एमाले में स्वागत किया है ।
डा. बाबुरा भट्टराई के नेतृत्व में निर्मित तत्कालिन नयां शक्ति पार्टी से अभिनेत्री मानन्धर राजनीति में प्रवेश की थी । लेकिन पिछली बार मानन्धर राजनीति में निष्क्रिय रह रही थी । एमाले प्रवेश करते हुए उन्होंने कहा कि एमाले अध्यक्ष ओली से प्रभावित होकर वह एमाले प्रवेश की है, इसमें कोई भी आग्रह–पूर्वाग्रह नहीं है । उनका यह भी कहना है कि वह किसी भी पद प्राप्ति के लिए भी एमाले प्रवेश नहीं की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *