Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमला नदी संरक्षण के लिए अभियान जारी, अभियानी और हिमालिनी बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, २४ मार्च । नेपाल और भारत के जनजीवन से जुड़े हुए नेपाल की ‘कमला नदी बचाव’ अभियानी के साथ हिमालिनी मासिक तथा हिमालिनी डटकम की भेटवार्ता हुई है । अभियान के संयोजक विक्रम यादव के नेतृत्व में सम्पन्न भेटवार्ता के दौरान कमला नदी की सांस्कृतिक तथा धार्मिक महत्व, राज्य की ओर से कमला नदी पर हो रहे दोहन और इसका प्रभाव संबंधी विषय को लेकर चर्चा हुई ।
अभियान के संयोजक यादव ने कहा कि जीवन दायिनी कमला नदी हमारी संस्कृति की पहचान भी है । उन्होंने कहा– ‘वर्तमान समय में कमला नदी का अस्तित्व खतरे में है । अवैध उत्खनन की वज़ह नदी का दोहन हो रहा है ।’ यादव के अनुसार कमला नदी का संरक्षण और सुरक्षा के मुख्य उद्देश्य से ही अभियान संचालित है, जिसमें कई युवा अभियानी संलग्न हैं ।
उन्होंने कहा है कि कमला नदी विनाश के कारण नेपाल के तराई क्षेत्र में रहनेवाले आम जनता की ही नहीं, चुरे क्षेत्र तथा सीमा क्षेत्र से जुड़े हुए भारतीय शहर भी प्रत्यक्ष रुप में प्रभावित है । उनका यह भी कहना है कि अगर इसी तरह कमला में दोहन जारी रहेगा तो भविष्य में सम्पूर्ण मधेश प्रदेश ही नहीं, नेपाल के पहाडी क्षेत्र से लेकर भारत बिहार के कई शहर संकट में पड़ सकते हैं । इसी चेतावनी के साथ जारी अभियान में जुड़ने के लिए भी संयोजक यादव ने आम लोगों से आग्रह किया ।
भेटवार्ता में आगामी समय के लिए नीतिगत चर्चा भी हुई । भेटवार्ता में अभियान के संयोजक यादव के साथ अन्य अभियानी धनेन्द्र संग्रौला, रामचन्द्र मण्डल और शंकरप्रसाद बार्हकोटी भी सहभागी रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *