‘स्थानीय तह निर्वाचन एकीकृत सुरक्षा नीति’ पारित
काठमांडू, २४ मार्च । सरकार ने ‘स्थानीय तह निर्वाचन एकीकृत सुरक्षा नीति’ पारित किया है । गृहमन्त्री वालकृष्ण खाण की अध्यक्षता में आज सम्पन्न सुरक्षा समिति बैठक ने इसको पारित किया ।
गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता फणिन्द्रमणि पोखरेल ने कहा– ‘सुरक्षा समिति बैठक ने निर्वाचन के लिए आवश्यक एकीकृत सुरक्षा नीति पारित किया है । अब निर्धारित स्थानीय तह निर्वाचन और अन्य निर्वाचन भी उसी सुरक्षा नीति अन्तर्गत सम्पन्न करना सहज हो जाएगा ।’ उनका दावा है चुनाव को भय रहित और निष्पक्ष बनाने के लिए नीति सहयोगसिद्ध हो सकती है । बैठक में सुरक्षा निकाय के प्रमुख तथा अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता थी ।

