Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा और शेखर बीच भेटवार्ता, देउवा नहीं सुधरेंगे तो समानान्तर समूह निर्माण की चेतावनी

 

काठमांडू, २५ मार्च । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और नेता शेखर कोइराला के बीच भेटवार्ता हुई है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज शुक्रबार सम्पन्न भेटवार्ता में नेता कोइराला ने नेपाल विद्यार्थी संघ और तरुल दल में की गई नेतृत्व चयन प्रति असन्तुष्ट जाहिर करते हुए समानान्तर समूह निर्माण तक की चेतावनी दिए हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेता कोइराला ने सिधे समानान्तर समूह निर्माण करने की चेतावनी नहीं दिए हैं । बताया है कि उनके मसूह से समानान्तर समूह निर्माण के लिए दबाव आ रहा है । जवाब में देउवा ने कहा कि आगामी दिन में सभी को मिलकर आगे बढ़ना है ।
स्मरणीय है, कुछ दिन पहले सभापति देउवा ने नेपाल विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष में दुजाङ शेर्पा और तरुल दल अध्यक्ष में विद्वान गुरुङ को नियुक्त किया था । इसके प्रति कोइराला समूह असंतुष्ट है । असन्तुष्ट समूह का कहना है कि देउवा फिर पार्टी के भीतर मनमानी शुरु कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *