केन्द्रीय पुस्तकालय में कर्मचारियाें का सम्मान तथा प्रमाणपत्र वितरण
अंशु झा, २५ मार्च, काठमांडू । त्रिभुवन विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय ने कर्मचारियाें काे सम्मानित किया तथा तालिम दिए हुए कर्मचारियाें काे प्रमान पत्र प्रदान किया ।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय ने त्रि. वि. के शिक्षाध्यक्ष प्रा. डा. शिवलाल भुषाल के प्रमुख आतिथ्य में आज गते शुक्रवार काे एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें इस वर्ष अर्थात् २०७८ साल में सेवानिवृत कर्मचारियाें का औपचारिक रूप से ससम्मान विदाई किया ।
इसी प्रकार इसी वर्ष काेराेना महामारी के कारण लगाए गए लाकडाउन के समय त्रिवि के आंगिक तथा सम्बन्धन प्राप्त क्यम्पसाें के पुस्तकालयकर्मियाें काे तीन दिवसीय डिजिटल लाइब्रेरी सम्बन्धी तालिम प्रदान किया था जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया ।
कार्यक्रम में केन्द्रीय पुस्तकालय के इस वर्ष के तीन उत्कृष्ट कर्मचारी पुस्तकालय अधिकृत- विजय शर्मा, पुस्तकालय सहायक – शान्ति कृष्ण केसी, मुख्य पुस्तकालय सहायक- सुमित महर्जन काे सराहते हुए सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का अध्यक्ष पुस्तकालय प्रमुख पूर्ण लाल श्रेष्ठ थे और कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य सह प्रशासक इन्दिरा घिमिरे ने दिया ।
कार्यक्रम में त्रि वि ऑनलाइन पुस्तकालय व्यवस्थापन समिति के सदस्य राेमकान्त पाण्डे तथा नेपाल पब्लिक संघ के अध्यक्ष शिवराज सन्जय अतिथि रहे ।
त्रि वि के शिक्षाध्यक्ष प्रा डा भुषाल ने कहा कि सेन्ट्रल लाइब्रेरी त्रि. वि. का उदाहरण है । काेराेना महामारी जैसे विकट परिस्थिति में भी पुस्तकालय काे सही ढंग से सन्चालित रखा और इतने सहज तरिके से तालिम भी चलाया ।

