Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्वतारोही निर्मल पुर्जा के निधन के शोक में अन्नपूर्ण गाँवपालिका में सार्वजनिक अवकाश

 

काठमांडू, सावन १७ – विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा के निधन के शोक में म्याग्दी की अन्नपूर्ण गाँवपालिका ने सार्वजनिक अवकाश दी है । गत गुरुवार को पाकिस्तान के ब्रोड पिक आरोहण के क्रम में हिमस्खलन में निर्मल पुर्जा के साथ ही अन्य १० पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई थी । सभी आरोहियों के शवों का संकलन करने का कार्य शुरु हो चुका है ।
गाँवपालिका के अध्यक्ष भरत कुमार पुन द्वारा एक सूचना जारी की गई है । जारी सूचना में उल्लेख किया गया है कि “इस दुःखद् घटना में दिवंगत होने वाले पर्वतारोहियों के प्रति श्रद्धांजली अर्पण तथा सम्मान प्रकट करते हुए कल यानी २०८३ साल सावन १८ गते सोमवार अन्नपूर्ण गाँवपालिका अन्तर्गत अत्यावश्यक सेवा बाहेक सम्पूर्ण कार्यालय, वडा कार्यालय, स्वास्थ्य संस्था तथा सामुदायिक विद्यालयों में शोक अवकाश देने का निर्णय किया गया है ।”

यह भी पढें   दिनभर अधिकांश भूभाग में बारिश जारी रहने की संभावना,एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा

गाँवपालिका ने यह भी कहा है कि नेपाल के पर्वतारोहण क्षेत्र को विश्व स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने, नेपाली पर्वतारोहियों की पहचान और गौरव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने तथा साहस, नेतृत्व और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करने में पुर्जा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com