Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोठाटार आगलगी – १४ दुकानें जलकर नष्ट

 

काठमांडू, सावन १७ – गोठाटार में आग लगने से १४ दुकानें जलकर नष्ट हो गईं हैं । शनिवार की रात सवा ९ बजे के आसपास आग लगी जिसमें फर्निचर, मोबाइल, कॉस्मेटिक, हेलमेट, ऑटो, हार्डवेयर, किराना, स्टेशनरी, मिठाई के साथ ही अन्य दुकानों को भी क्षति पहुँची है ।
प्रहरी के अनुसार गोठाटार के पहेलोपुल के नजदीक रवीन्द्र भट्टराई द्वारा संचालित काठ के गोदाम और सटर में करेंट शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी ।
आग को बुझाने के लिए रात ११ बजे सशस्त्र और प्रहरी टीम ने स्थानीयवासियों के सहयोग से, ९ दमकलों, ३ पानी टंकी का प्रयोग किया था । प्रहरी ने जानकारी दी है कि आग बुझाने के क्रम में कागेश्वरी मनोहरा नगरपालिका – ९ के ३७ वर्षीय नरेश थापा घायल हुए हैं । उन्हें राष्ट्रीय ट्रमा सेन्टर में इलाज के लिए भेजा गया है ।
आग लगने से क्षतिग्रस्त दुकानें –
१.ओम काष्ठ मिल उद्धोग
२.रिकंडिशन एंड हेलमेट दुकान
३.बासु फर्निचर दुकान
४.घिसिङ ऑटो रिकंडिशन
५.रंग दुकान
६.प्रेम गौतम रिकंडिशन
७.मोबाईल दुकान
८.हार्डवेयर दुकान
९.मिठाई दुकान
१०.चाय दुकान
११.हिमेस गौतम फर्निचर दुकान
१२.चटपटे एंड किराना दुकान
१३.कॉस्मेटिक दुकान
१४.स्टेशनरी दुकान ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com